कोशी लाइव:अक्की
रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी - सहरसा
सहरसा :- सहरसा में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। अपराधी लगातार संगीन से संगीन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का खौफ सिर्फ अमन पसंद लोगों को है। लगता है कि पुलिस और अपराधियों की गाढ़ी रिश्तेदारी है। ताजा मामला सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कारू खिरहरी हॉल्ट के समीप की है जहाँ अपराधियों ने पंकज कुमार उर्फ पलीता नाम के युवक की हत्या बड़े निर्मम तरीके से कर के शव को रेलवे ट्रेक से कुछ हटकर फेंक दिया।बेहद डरावनी अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतक पंकज पलीता के शव को देखने के बाद पता चलता है कि बड़ी बेरहमी से अपराधियों ने पहले उसकी गर्दन को रेत दी और फिर उसके लिंग को काट कर, उसकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों के द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक पंकज 5 मार्च को अपने कुछ दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। अगले दिन जब पंकज पलीता अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।इसी खोजबीन के क्रम में आज दोपहर को कुछ व्यक्ति ने इस शव को रेलवे ट्रैक के बगल में पड़े देखा। जब उस शव की पहचान की गयी तो वह सदर थाना क्षेत्र के कबीर चौक मोहल्ले का निवासी पंकज पलीता निकला जो बीते पाँच मार्च को एक शादी में शामिल होने अपने घर से निकला था। लाश मिलने के बाद आसपास के लोगों के द्वारा सदर थाना और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के तुरन्त बाद मौके पर पुलिस अधिकारी ने पहुँचकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के परिजन के बयान पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 युवक को हिरासत में ले लिया है। सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पंकज कुमार नाम के एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है और शव को रेलवे ट्रैक के बगल में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वैसे पुलिस अधिकारी दो अभियुक्त की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं लेकिन हत्या के कारण का खुलासा नहीं कर पा रहे हैं। यहाँ यह बताना बेहद जरूरी है कि पंकज अपराधी किश्म का युवक था। कई अपराधियों से उसकी सांठ-गांठ भी थी। अब पुलिस जबतक हत्या के कारण का खुलासा नहीं करती है, तबतक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सही मायने में यह हत्या वाला जिला बनकर रह गया है।
पुलिस की मौजूदगी में आरोपी दोस्त की कर दी जमकर पिटाई।

सहरसा – सदर थाना क्षेत्र के कारू ख़िरहरी हॉल्ट के पास तीन दिनों से गायब पंकज मिस्त्री का शव हुआ बरामद। 5 तारीख को मृतक पंकज के दो दोस्त अंकित और दिनकर घर आकर पंकज को ये कहकर ले गए थे कि उसे बारात जाना है, लेकिन वो वापस घर नही लौटा। आरोपी दोस्त गिरफ्तार। लोगों ने भीड़ के पास ही पुलिस की मौजूदगी में आरोपी दोस्त की कर दी जमकर पिटाई।
मृतक सदर थाना क्षेत्र के कबीर चौक का है रहनेवाला है। मामले में सदर डीएसपी ने कहा कि परिजनों का आरोप दोनो दोस्तों पर है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योकि यही दोनों दोस्त बारात में जाने को लेकर निकला लेकिन लौट कर नही आया, दोनों प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार की है। पूछताछ की जाएगी, जो हथियार मृतक को मारने में प्रयोग हुआ है, उसको भी बरामद किया जाएगा।