कोशी लाइव:विकास तांती
सहरसा। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी भारत बंद दौरान दोपहर तक बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रही। बंद समर्थकों ने शहर के कई मुख्य चौक-चौराहों को जाम कर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। शहर के डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, शंकर चौक को घंटों जामकर किया गया। वहीं सहरसा स्टेशन पर दो ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने केन्द्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। दूसरी ओर ट्रेन रोके जाने के मामले को लेकर आरपीएफ पोस्ट में पाथमिकी दर्ज की गई है।
संविधान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर ईवीएम से संबंधित माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने, 13 प्वाइंट रोस्टर वापस करने, आदिवासियों के जल जंगल जमीन से बेदखल करने सहित संविधान के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर भारत बंद का असर रहा। बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, लोजद, रालोसपा, राजद, बसपा, माले, जाप, भीम आर्मी, बमुपा ने बंद का समर्थन किया था। कार्यकता सुबह में शंकर चौक पर जमा होकर हाथ में झंडा बैनर लेकर दुकानों को बंद कराते नजर आए। शहर की अधिकांश दुकानें बंद रही। बंद समर्थकों ने सहरसा स्टेशन सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन एवं सहरसा-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन को करीब आधा घंटा ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। बंद में शामिल राजद विधायक व पूर्व मंत्री डा. अब्दुल गफूर, राजद विधायक अरूण कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार की मनमानी के कारण ही आज लोग जाति व धर्म में बंटते जा रहे हैं। दलितों, आदिवासियों के हक की मारी की जा रही है। युवा राजद कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक जुलूस निकाला। बंद में राजद जिलाध्यक्ष मो. जफर आलम, मो. ताहिर, गोविद दास, बजरंग गुप्ता, शिवशंकर विक्रांत, सुमन कुमार सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष गोविद दास तांती, भारत यादव, रघुनाथ यादव, दिलीप यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, मुकेश यादव, शब्बीर आलम, पवन तांती, हन्नी चौधरी, जावेद अनवर चांद, अमन, जाकिर, डीएसएस के अध्यक्ष मनोज यादव आदि शामिल थे। इसके अलावा बहुजन मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महासचिव महेन्द्र कुमार शर्मा, मुकेश कुमार साह आदि भी सक्रिय रहे। गांधी पथ में विष्णुदेव वाल्मिकी, योगेन्द्र राम, मिथिलेश ऋषिदेव, प्रशांत कुमार, मोनू कुमार, ओमप्रकाश वाल्मिकी, महेन्द्र सादा, ठीठर सादा, चलितर सादा, लालमोहर पासवान, स्टीवेन्शन, किराय सादा, लटुरन सादा, श्याम सुन्दर साह आदि ने सडक जाम कर बंद को सफल बनाया।
जबकि लोजद जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश रंजन, प्रदेश महासचिव प्रवीण आनंद सहित उमर हयात गुड्डू, परवेज आलम, शेर अफगान मिर्जा, युवा अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, जावेद अख्तर राईन, शोएब शानू, उदयचंद्र साह, वीरेंद्र शेखर पासवान, प्रेमलता सादा, बबन यादव, रालोसपा के जिलाध्यक्ष चंदन बागची, गौरव सिंह, चंद्रमोहन सिन्हा, पवन झा, विजय दास, पप्पू सिन्हा, वीरेंद्र पौद्दार, मो. कमालुद्दीन, मो. तोहिद, सोमनाथ कुमार, गोपाल तिवारी, गुड्डू सिन्हा, पिकू यादव, जीवन गुप्ता सहित कई शामिल थे। बसपा कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में विरोध मार्च निकाला। बसपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार पंजियार, अशोक राम, मदन यादव, समोल राम, रविद्र राम, मो. हारून, कुलदीप शर्मा, दीपक राम, मो. नसीम, चंदेश्वरी राम आदि शामिल थे। वीर कुंवर सिंह चौक पर छात्र जाप परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क जामकर बंद किया। बंदी में छात्र जाप परिषद के जिलाध्यक्ष नरेश निराला, पप्पू भगत, युवा जाप परिषद प्रवक्ता विपीन यादव, राहुल भगत, सूरज कुमार तांती, झलेन्द्र कुमार, अशोक पासवान, आजाद यादव, अशोक यादव, अमित टाईगर, गौरव सिंह, नंदन सिंह, दशरथ कुमार साह शामिल थे। जबकि आईएसएफ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य शंकर कुमार, चौसन कुमार, श्याम राम, विकास कुमार शामिल थे। बंदी में बमुपा के मुकेश साह, एंथोनी सहित कई शामिल थे। वही भीम आर्मी के संजय पासवान, मंटू पासवान, अजित पासवान, श्रवण पासवान सहित कई अन्य भी शामिल थे। माले के विक्की राम, वकील यादव, मो. नईम आलम सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
