Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां:काजल बनी महिला खिलाड़ियों के लिए मिसाल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 8, 2019

पूर्णियां:काजल बनी महिला खिलाड़ियों के लिए मिसाल

कोशी लाइव:अक्की

पूर्णिया। हॉकी खिलाड़ी काजल लकड़ा जिले भर की महिला खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं। मजदूर की बेटी और ग्रामीण परिवेश से आनेवाली काजल को जिला के लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित होने का मौका मिल चुका है। वर्तमान में वे बिहार महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं। काजल के इस कारनामे के बाद स्थापना दिवस पर सम्मानित किया गया था। इसके साथ चुनाव आयोग ने काजल को जिला का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता जागरुकता की जिम्मेदारी काजल को दी गई है। काजल ग्रामीण परिवेश से आती हैं लेकिन खिलाड़ी बनने के लगन के कारण उसका चयन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय स्थित आवासीय एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र में चयन हुआ। उसके बाद लगातार प्रतियोगिता दर प्रतियोगिता खेल के स्तर पर सुधार करती गई हैं। राष्ट्रीय खेलो इंडिया हॉकी चैंपियनशिप 2016 में जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। उसमें चयनित खिलाड़ी काजल ने सर्वाधिक गोल किया था। राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2018 भोपाल में पूरी प्रतियोगिता के दौरान 34 गोल कर बेस्ट गोल स्कोरर बनी थी। वह अभी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं और महिला कॉलेज पूर्णिया में पढ़ाई कर रही हैं।
बीकोठी की रहने वाली काजल के पिता का नाम पीटर लकड़ा और माता सुशीला कच्छप हैं। उन्होंने मजदूरी कर अपनी बेटी काजल को खिलाड़ी बनाया है।
काजल का सफर :
2016 में राष्ट्रीय खेलो इंडिया में तीसरा स्थान दिलाने में काजल निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका। इसके अलावा राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियशिप-2018, राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2013, 2014, 2015, 2016 के अलावा राष्ट्रीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता लगातार तीन वर्ष चैंपियन बनाने में इस खिलाड़ी का योगदान है।