कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता से सूबे में अपराध बढ़ रहा है। पुरैनी के मुख्यालय पंचायत अंतर्ग वार्ड नंबर एक कोयला टोला निवासी मजदूर कपिलदेव सिंह की हत्या फिरौती नहीं देने पर कर दिया गया। अगर पुलिस समय पर कार्य करती तो जान बच सकती थी। सांसद मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि हत्या की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं दोषियों पर स्पीडी ट्रायल के अविलंब सजा दिलवाया जाए। मौजूदा सरकार में पुलिसतंत्र पूर्ण रूपेण निष्क्रिय हो चुकी है। कपिलदेव सिंह अपहरण व फिरौती मामले को पुलिस अगर गंभीरता से लेती तो उसकी हत्या नही होती। सांसद ने कहा कि बीते एक दो साल से भागलपुर का नवगछिया, पूर्णियां का धमदाहा और मधेपुरा का उदाकिशुनगंज अनुमंडल अपराधियों का सेफ जोन बन चुका है।तीनों अनुमंडल क्षेत्र को अपराधियों ने शरणस्थली बनाकर समानांतर सरकार चलाकर बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। जबकि पुलिस हर घटित घटना की महज खानपूर्ति कर अपराध पर नियंत्रण करने के बजाय अपराधियों का हौसला बुलंद कर रही है। उन्होंने यह भी कहा की बिहार में अपराधियों की साझा सरकार चल रही है।प्रत्येक दिन सूबे में हो रहे अपहरण, हत्या, दुष्कर्म, बलात्कार, लूट, डकैती की घटना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शा रही है। जबकि सरकार कुर्सी बचाने के लिए गठबंधन एवं सीट बंटवारे में लगी है। स्थिति यह है कि आमलोग असहज महसूस कर शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। बिहार में अपराधियों की साझा सरकार के खात्मे के लिए जहां सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। वहीं सभी सरकारी तंत्र निकम्मा हो चुकी है। सांसद ने औराय पंचायत के मरूवाही बस्ती में 40 वर्षीय सुरेन्द्र ऋषिदेव की बीते दिनों तालाब में डूबने से हुई मौत के पर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। मौके पर प्रदेश महासचिव सही पूर्व जिप सदस्य अखिलेश कुमार,प्रदेश युवा सचिव कुमोद कुमार उर्फ सोनू झा,जिला महासचिव रामचन्द्र पंडित,सांसद प्रतिनिधि कापेश्वर सिंह निषाद,प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सहादत, युवाशक्ति अध्यक्ष राजेश रौशन, युवाध्यक्ष गौरव राय,सरपंच उमेश सहनी, श्यामदत्त सहनी, संजय झा, पोलेन्द्र सिंह निषाद, मोहम्मद अख्तर आलम, मोहम्मद अब्बास राही, विवेक कुमार, शंकर कुमार सिंह, लड्डू मिश्रा, नित्यानन्द शर्मा, सतीशचंद्र मिश्रा सुनील पासवान,राजीव यादव सहित अन्य उपस्थित थे।