कोशी लाइव:@रौशन राज
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)
भाजपा ने शहीद जवानों की याद में निकाला कैंडल मार्च, पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा
गुरुवार को आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में भाजपा नेता रौशन राज बादशाह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्टेशन चौक से डाक बंगला चौराहा तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला।
भाजपा नेता रौशन राज बादशाह ने कहा कि हम सभी हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री से शीघ्र आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग करते है।
भाजपा नेता संजीव भगत ने हमले में शहीद जवानों की शहादत पर कोटी-कोटी नमन करते है एवम हमले में घायल जवानों की शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करते है।
वही भाजपा नेता सोनू कुमार ने कहा कि जवानों की ये शहादत बेकार नही जाएगी।हम ईट का जबाब पत्थर से देंगे।
इस मौके पर भवेश कुमार,पंकज कुमार,सुमित कुमार,गुड्डू चौरसिया, सिंपल चौरसिया, रवि रक्षा,अरुण बॉस,आयुष कुमार,रौशन वोडाफोन, नितिन केसरी,साहिल श्रीवास्तव, गगन यादव,राजकिशोर सिंह,दिवाकर गुप्ता,बजरंगी लाल,ऋतु राज,अरविंद भगत,गोपाल कृष्ण आदि उपस्थित थे।
