Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:पीपुल्स पावर ने शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 15, 2019

MADHEPURA:पीपुल्स पावर ने शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोशी लाइव:अक्की

शुक्रवार को पीपुल्स पावर ने 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों के याद में मधेपुरा के कर्पूरी चौक पर कैण्डल जला मौन धारण रखा ।

निधि कुमारी

मौके पर उपस्थित निधी  कुमारी ने कही की किसे कहूँ , क्या कहूँ अपने दिल का दास्ता क्या सुनाऊँ मैं घटना का घौर निंदा करती हूँ और निःशब्द हूँ। जब से ये 56 इंच का सीना वाला चौकीदार आया है देश का सेना अपमानीत हुआ है और क्रमवद्ध देश के वीर सिपाहियों का मृत्यु दर बढ़ा है।मैं देश के सिर्ष नेता से गुज़ारिश करती हूँ जैसे गृह मंत्री , विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री से की आप लोग अब भी देश के सिपाही को सिर्जिकल स्ट्राइक करने का आदेश दे और मृत सिपाही के परिवार को सम्मान जनक मुवाबज दे और हरेक शहीद परिवार के घर में एक-एक नौकरी दे या उनके बच्चे को पढ़ाने का सारा खर्च वाहन करें।वही पर उपस्थित डॉ गौतम कृष्णा पूर्व बीडीओ ने कहा कि देश का सिपाही खतरे में है अब देश के बड़े नेता को कुछ सोचना चाहिए और सिपाहियों को खुली आजादी देना चाहिए क्योंकि की अब हिसाब बराबर करने का मौका और बारी है , शहीद वीर क्रन्तिकारी को नमन । उपस्थित छात्र और नौजवानों ने हिंदुस्तान जिन्दाबाद , भारत माता की जय , पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बोला की किसी भी वीर शहीद का मृत्यु व्यर्थ नही जाएगा हमलोग को मौका मिलेगा तो इनका बदला जरूर नपाक आतंकबादी से लूँगा। मौके पर रोहित मणि यादव उर्फ अश्वनजी , राज मोहन , विलाश गिरूजी , डॉ बी के यादव , रमेश , अनीश , नितीश , राजीव रंजन , दिलखुश , आदि समाजसेवी नेता उपस्थित थे।