Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:सांढ़ ने सब्जी विक्रेता की ली जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 16, 2019

MADHEPURA:सांढ़ ने सब्जी विक्रेता की ली जान

कोशी लाइव:अक्की
काल्पनिक चित्र

चौसा मुख्य बाजार में गुरुवार की देर शाम एक सब्जी विक्रेता को सांड ने पटक दिया। गंभीर रूप से जख्मी सब्जी विक्रेता को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि घोषई पंचायत के वार्ड 11 केलाबाड़ी निवासी मो. इरफान बैठा चौसा मुख्य बाजार में पिछले कई सालों से सब्जी खरीद और बिक्री का कारोबार करता था। गुरुवार की देर शाम वह अपनी सब्जी की दुकान को समेट रहा था। इसी दौरान पीछे से एक काले रंग का सांड आ पहुंचा और उसे पटक दिया। शुक्रवार की सुबह मो. इरफान का शव भागलपुर से उसके गांव लाया गया।