Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:आपस में भिड़े मुखिया और वार्ड सदस्य - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 15, 2019

MADHEPURA:आपस में भिड़े मुखिया और वार्ड सदस्य

कोशी लाइव:अक्की

संवाद सूत्र, कुमारखंड(मधेपुरा): सात निश्चय योजना के लिए राशि भुगतान नहीं किए जाने को लेकर पंचायत के मुखिया और वार्ड प्रबंधन सह विकास समिति के अध्यक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। इस मसले को लेकर वार्ड सदस्यों ने संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के वार्ड प्रबंधन सह विकास समिति के अध्यक्ष वार्ड सदस्य अनिल शर्मा, शैलेन्द्र कुमार सिंह, भोलनी देवी, मुकेश कुमार यादव, मिथिलेश ठाकुर, रानी देवी, परमानंद यादव, मनोज यादव, रंजना देवी, नीलम देवी, शंभु साह, अनमोल साह,रेखा देवी, बेचनी देवी, मु.मुस्ताक आलम,प्रमोद कुमार सिंह, मु.जब्बार, उमेश मंडल, लालमेन देवी, उषा देवी, मु.समीद, मु.जाबीर आदि ने ग्राम पंचायत के मुखिया के विरुद्ध आरोप लगते हुए कहा है कि प्रथम किश्त के रूप में 60 फीसद राशि मिला। इससे आधा से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया। लेकिन योजना की शेष राशि मुखिया द्वारा निर्गत नहीं किया जा रहा है। इसके कारण योजना अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं इस इस संबंध में सात निश्चय योजना के प्रखंड नोडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत 60 फीसद मास्टर रोल, मुखिया के समक्ष कार्य पूर्ण किये जाने का आवेदन देकर शेष राशि की मांग किए जाने का प्रावधान है।