कोशी लाइव:अक्की
सरकार और विभाग द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा लिए जाने को लेकर तरह-तरह के तरकीब निकाले गए। बावजूद इसके इंटर की...
सरकार और विभाग द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा लिए जाने को लेकर तरह-तरह के तरकीब निकाले गए। बावजूद इसके इंटर की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का कारनामा रुकने वाला नहीं है।
हालांकि, अधिकारियों की मुस्तैदी से ऐसे फर्जी परीक्षार्थी पकड़ में भी आ रहे हैं लेकिन शिक्षा माफियाओं का धंधा रुक नहीं रहा है। गुरुवार को स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज केंद्र पर चचेरे भाई के बदले परीक्षा दे रहे युवक मनीष कुमार को उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने जांच के क्रम में गिरफ्तार करवाया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वे अपने चाचा के लकवे से बीमार होने के कारण चचेरे भाई के बदले परीक्षा देने पहुंचा था। स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कचड़ा गांव निवासी परीक्षार्थी रौशन कुमार के बदले मनीष कुमार परीक्षा दे रहा था। रौशन कुमार स्थानीय एमएलटी कॉलेज का छात्र है। रौशन के बदले परीक्षा देते परीक्षार्थी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। सूचना पर पहुंचे डीडीसी राजेश कुमार सिंह और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने फर्जी परीक्षार्थी को दबोच लिया।
बनबारी शंकर महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।
अबतक चार फर्जी छात्र हो चुके हैं गिरफ्तार
बीते 6 फरवरी से आयोजित इंटर की परीक्षा के आठवें दिन तक चार फर्जी छात्रों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें दो फर्जी छात्र की गिरफ्तारी इवनिंग कॉलेज परीक्षा केंद्र से हुई। परीक्षा के छठे दिन बनवारी शंकर कॉलेज केंद्र से एक फर्जी छात्र को गिरफ्तार किया गया। जबकि पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र से चौथे फजी युवक को गिरफ्तार किया गया है