Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:स्नातक पास छात्रों को मिलेंगे 25 हजार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 15, 2019

MADHEPURA:स्नातक पास छात्रों को मिलेंगे 25 हजार

कोशी लाइव:अक्की
संवाद सूत्र, मधेपुरा : बीएन मंडल विवि के कुलपति डॉ.अवध किशोर राय ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पर विशेष ध्यान दें। यह सुनिश्चित करें कि इसमें हमारी शत प्रतिशत छात्रएं लाभान्वित हो सकें। किसी भी कारण से कोई भी सुयोग्य छात्र लाभ लेने से वंचित न हो। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल 2018 के बाद स्नातक उत्तीर्ण छात्रओं को बिहार सरकार 25 हजार रूपए देगी। इसके लिए सभी प्रधानाचार्य अपने महाविद्यालय के छात्रओं की सूची उनके एकाउंट नंबर एवं आधार नंबर के साथ अविलंब विश्वविद्यालय में जमा करा रहे हैं। यदि किसी छात्र का परीक्षाफल लंबित रहने के कारण 18 अप्रैल 2018 के बाद परीक्षाफल प्रकाशित हुआ हो तो वैसी छात्रों की सूची भी तैयार कर विश्वविद्यालय भेजें। ऐसी छात्रओं को भी इस योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कुलपति ने सभी प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए उपलब्ध कराए गए प्रपत्रों की त्रुटियां दूर करें। वांछित प्रपत्र में परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि भी अंकित करें। साथ ही आगे के सत्रों के लिए पहले से सभी वांछित सूचनाएं निर्धारित फार्मेट में तैयार रखें। मालूम हो कि गत दिनों शिक्षा विभाग में इस संबंध में बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें बीएनएमयू के प्रयासों की सराहना की गई है।
स्नातक पास छात्रों को मिलेंगे 25 हजार