कोशी लाइव:AKKY
BY:ETV BHARAT
मधेपुराः इंसान की प्रतिभा रुपये और संसाधन की मोहताज नहीं होती. जरूरत होती है तो सिर्फ जुनून और दृढ़ इच्छा शक्ति की. इस बात को साबित किया है मधेपुरा के एक छात्र ने. जो शिवानंद उच्च माध्मिक विधालय में नवीं का छात्र है. इसने एक ऐसा गैजेट तैयार किया है जो घर में आने वाले चोर को दूर से ही पहचान जाएगा.
नवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र आंनद विजय ने एक ऐसा रिमोट सेंसर लॉक बनाया है, जो चोरों से निजात दिला सकता है. इस गैजेट की खासियत यह है कि कोई चोर जैसे ही दरवाजा तोड़ने का प्रयास करता है, वैसे ही रेड लाइट जलने के साथ-साथ अलार्म बजने लगता है. मोबाइल पर फोन भी आ जाता है.
क्या है गैजेट की खासियत
घर में लगाया गया गेट भी खास तरीके का होगा. जिस गेट में इसे सेट किया जाता है उसमें ना तो हैंडल और न ही ताला लगता है. इस गेट को बाहर से ही रिमोट से दबाने पर गेट ओपेन हो जाता है. गेट तोड़ने या खोले जाने पर मोबाइल बज उठेगा. अगर घर का मालिक किसी परिस्थिति में फोन नहीं उठा पा रहे है तो वो मोबाइल लगातार बजता रहेगा. पहली बार में 5 सेकण्ड और दूसरी बार में एक मिनट के बाद लगातार कॉल जाती रहेगी.
आग से भी बचाएगा ये डिवाइस
इस लॉक की दूसरी खासियत यह है कि अगर किसी परिस्थिति में घर के अंदर इलेक्ट्रिक शॉट या गैस से आग लगती है तो लॉक गेट अनलॉक हो जाता है. जिससे घर मे फंसे लोग आसानी से बाहर निकल सकते हैं. यह उपकरण आमतौर पर बिजली और इन्वर्टर से चलता है.
बिजली की होगी कम खपत
इस उपकरण में लगा पिआईआर सेंसर जिसके द्वारा घर में अगर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं रहते हैं या कहीं चले जाते हैं, तो इस उपकरण से बिजली कट जाती है. दोबारा घर के अंदर कोई प्रवेश करता है तो यह उपकरण दोबारा चालू हो जाता है. जिससे बिजली की बचत भी होती है.
छात्र का क्या है कहना
आनंद का मानना है कि हम जपान और अमेरिका से कहीं पीछे नहीं हैं. सिर्फ सरकार की मदद चाहिए. वहीं, इनके माता पिता काफी खुश हैं. इनका मानना है कि बचपन से ही यह नटखट था किसी वस्तु को बनाने और खराब करने में लग जाता था. अब हमलोंगो को इसपर गर्व है. लेकिन इस छात्र को जिला प्रशासन द्वारा आज तक सम्मानित नहीं किया गया.