कोशी लाइव:AKKY
मोतिहारी: शादी में लड़की वालों की तरफ से दहेज नहीं मिलने के कारण लड़के के पिता ने शादी से इंकार कर दिया। जब लड़के को पता चला कि दहेज के कारण शादी नहीं हो रही है तो लड़के ने पिता के विरुद्ध जाकर लड़की से मंदिर में शादी कर ली।
दहेज देने में सक्षम नहीं थे लड़की वाले
लड़के के परिजनों ने लड़की वालों से दहेज के रुप में एक बाइक और 50 हजार रुपए मांगे थे। लेकिन लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं होने के कारण वे लोग दहेज नहीं दे सकें। लड़की के पिता की तबीयत भी खराब रहती है। ऐसी स्थिति में दहेज की मांग से लड़की के परिजन परेशान थे।
लड़के और लड़की ने की शादी
जब लड़के को पता चला कि दहेज के कारण पिता जी ने शादी से इंकार कर दिया हैं तो लड़के ने लड़की से बात कर आपसी सहमती से मंदिर में शादी कर ली। शादी में लड़की के घरवाले तो शामिल हुए ही साथ ही आस-पास के लोगों ने भी शादी में शामिल होकर काफी सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने शादी के सामग्री के साथ मिठाई और बैंड बाजे का भी व्यवस्था कर दी।