कोशी लाइव:AKKY
नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर गांव के ठाकुरबाड़ी से 200 साल पुरानी राम-सीता सहित चार मूर्ति की चोरी हो गयी। मूर्ति अष्टधातु की हैं। इसकी लागत ग्रामीण करोड़ों की बता रहे हैं।
वागडोब निवासी पुजारी राजकुमार यादव ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे पूजा कर वे ठाकुरबाड़ी के दोनों गेट में ताला बंद कर अपने घर वापस चले गए। गुरुवार की सुबह जब वे पूजा करने आये तो देख की ठाकुरबाड़ी के गर्भ का ताला टूटा हुआ है और भगवान की मूर्ति गायब थी।
उन्होंने बताया कि मूर्ति नहीं होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाने के एएसआई रामनिवास सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे मालमे की पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इधर ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश पहले शराब पीकर ठाकुरबाड़ी की छत पर चढ़े। इसके बाद घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण खोजी कुत्ता के माध्यम से चोर को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले सफापुर गांव के ठाकुरबाड़ी में बदमाशों ने महंत की हत्या कर मूर्ति लूट ली थी।
CLICK HERE
