Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA: तीन वर्षो में भी पूरा नहीं हो सका बिहारीगंज रेलखंड का निर्माण कार्य - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 15, 2019

MADHEPURA: तीन वर्षो में भी पूरा नहीं हो सका बिहारीगंज रेलखंड का निर्माण कार्य

कोशी लाइव:अक्की सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : बिहारीगंज-बनमनखी रेलखंड पर इस वर्ष भी रेल का परिचालन होना संभव नहीं दिख रहा है। बिहारीगंज से बड़हरा के बीच कई माह से लगभग आधे दर्जन पुल- पुलिया का गड्ढ़ा बनाकर संवेदक निर्माण कार्य ठप कर दिया है। जिससे लोगों द्वारा रेलवे प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए जाने लगे है। जानकारी हो कि आमान परिवर्तन कार्य को लेकर गत 31 जनवरी 2016 से इस रेल खंड पर रेल परिचालन बंद पड़ा हुआ है। जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहारीगंज से बड़हरा के बीच रेलवे स्टेशनों पर अब भी कई काम बाकी हैं। धीमी गति से हो रहे आमान परिवर्तन कार्य को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि वर्ष 2019 में भी पूर्ण होना संभव नहीं लग रहा है। रेल विभाग द्वारा उक्त रेल खंड पर आमान परिवर्तन कार्य पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2017 ही रखा गया था। लक्ष्य की निर्धारित तिथि बढ़ती गयी। लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। सबसे अहम मुद्दा हैं कि बिहारीगंज से बड़हरा के बीच ब्रिटिश शासन काल का दो बड़ा पुल संख्या 44 और 48 को तोड़कर निर्माण कार्य भी शुरू नहीं किया जा रहा हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि दोनों पुल निर्माण कार्य शुरुआत के बाद छह माह से अधिक समय लग सकता हैं। वहीं बिहारीगंज से बड़हरा कोठी के बीच विभिन्न स्टेशनों का निर्माण कार्य अधर में पड़ा हुआ है।
तीन वर्षो में भी पूरा नहीं हो सका बिहारीगंज रेलखंड का निर्माण कार्य