Kosi Live-कोशी लाइव नई दिल्ली:IGI एयरपोर्ट पर 10 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए RJD विधायक,पूछताछ के बाद छोड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 22, 2019

नई दिल्ली:IGI एयरपोर्ट पर 10 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए RJD विधायक,पूछताछ के बाद छोड़ा

कोशी लाइव: अक्की

  • विधायक चंद्रशेखर पटना आने के लिए गो एयर की फ्लाइट में सवार होने जा रहे थे
  • एयरपोर्ट पर दो घंटे से अधिक समय तक सीआईएसएफ ने की पूछताछ

पटना.  बिहार के मधेपुरा सीट से राजद विधायक चंद्रशेखर झा को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पर पिस्टल की 10 बुलेट के साथ पकड़ा गया। घटना बुधवार की है। चंद्रशेखर दिल्ली से पटना आने के लिए गो एयर की फ्लाइट में सवार होने जा रहे थे। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों को उनके सामान की जांच के दौरान 10 जिंदा कारतूस मिले। ये कारतूस 3.15 बोर के पिस्टल के थे। 

पिस्टल की गोलियां मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने चंद्रशेखर को पकड़ लिया। एयरपोर्ट पर दो घंटे से अधिक देर तक चंद्रशेखर से पूछताछ की गई। उन्हें फ्लाइट पकड़ने से रोक दिया गया।
 पूर्व मंत्री चंद्रशेखर ने सफाई देते हुए कहा, "मैं जान बूझकर कारतूस लेकर नहीं जा रहा था बल्कि कारतूस गलती से लगेज में रह गया था। उनके पास हथियार का पहले से ही लाइसेंस है और  उनकी कोई मंशा नहीं थी।"
विधायक ने इस मुद्दे को उठाने पर एनडीए पर निशाना साधा है। विधायक ने कहा कि विरोधी इसे बेवजह का मुद्दा बनाने में लगे हैं। दूसरी तरफ इस मुद्दे को लेकर विपक्ष विधायक और उनकी पार्टी से लगातार सवाल पूछ रहा है।
चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज
पूछताछ में चंद्रशेखर ने बताया कि गोलियां उनके लाइसेंसी पिस्टल की है। उन्होंने अधिकारियों को गोलियां से संबंधित कागजात दिखाए। इसके बाद चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। चंद्रशेखर ने बताया कि वह विधायक हैं और केस संबंधी पूछताछ के लिए जब भी बुलाया जाएगा वह हाजिर होंगे। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया।