Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णिया:बीएन मंडल के स्नातक तृतीय खंड के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 19, 2019

पूर्णिया:बीएन मंडल के स्नातक तृतीय खंड के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

कोशी लाइव:अक्की

भूपेन्द्र नरायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2018 स्नातक तृतीय खंड का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 17 फरवरी से 02 मार्च तक निर्धारित कर दी गई है। पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के छात्र संघ महासचिव राजू कुमार मंडल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया 17 फरवरी रविवार होने के कारण कॉलेज बंद रही। फिर पुनः 18 फरवरी से कॉलेज का कार्यालय खुलने पर आए हुए स्नातक तृतीय खंड के छात्रों को परीक्षा प्रपत्र फॉर्म कॉलेज प्रशासन द्वारा वितरण का कार्य किया गया। वही 19 फरवरी को पूर्णिया महाविद्यालय पूर्णिया संत रवि दास जी की जयंती पर कॉलेज बंद रहेगी। पुनः 20 फरवरी से अपने समयानुसार महावद्यिालय खुलेंगे। फिर स्नातक तृतीय खंड वाले छात्रों का फॉर्म 02 मार्च तक भरा जाएगा। छात्र नेता ने पूर्णिया महावद्यिालय के स्नातक तृतीय खंड के सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह किया है कि उक्त तिथि के अनुसार अपना महाविद्यालय आकर फॉर्म अवश्य भरकर कॉलेज प्रशासन को जमा कर दें ।