Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:शराब बरामदगी में सहरसा बना रहा है रिकॉर्ड, विदेशी शराब के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 19, 2019

SAHARSA:शराब बरामदगी में सहरसा बना रहा है रिकॉर्ड, विदेशी शराब के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार

कोशी लाइव:

By-सिटी पोस्ट लाइव : आखिर क्या हो गया है सहरसा को ?किसकी काली नजर लग गयी है इस जिले को? गोया सबसे अधिक शराबियों का जोन बन गया है सहरसा। सहरसा में उत्पाद विभाग ने आज एक बार फिर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। यही नहीं इसबार दो शराब सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया है ।सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के सरबारिया टोला में उत्पाद विभाग ने कारवाई करते हुए यह कामयाबी हासिल की है। बातचीत के दौरान उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने बिहरा थाना क्षेत्र के सरबारिया टोला पहुंच कर छापामारी की इस दौरान 360(करीब 70 लीटर) बोतल विदेशी शराब के साथ 2 शराब सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार सप्लायरों में विक्की कुमार और अरविंद कुमार हैं। दोनों सहरसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं ।फिलहाल उत्पाद विभाग दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गया है। वाकई इसे हम कामयाबी की नजर से देखेंगे और विभाग की हौसला अफजाई के लिए पीठ थपथपाने की वकालत भी करेंगे। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इतनी शराब बरामदगी के बाद भी आखिर सहरसा में शराब कहाँ से और कैसे आ रही है? मौजूं हकीकत यह है कि आखिर कोई ना कोई राज जरूर है, जिस वजह से पुलिस अधिकारी और उत्पाद अधिकारियों के हाथ बड़े शराब माफियाओं के गिरेबाँ तक नहीं पहुँच रहे हैं।
पीटीएन न्यूज मीडिया ग्रुप के सीनियर एडिटर मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट।