Kosi Live-कोशी लाइव जम्मू कश्मीर:पुलवामा आतंकी हमले में बिहार के भागलपुर का बेटा शहीद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 15, 2019

जम्मू कश्मीर:पुलवामा आतंकी हमले में बिहार के भागलपुर का बेटा शहीद

कोशी लाइव:अक्की

पटना: पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के अब तक 44जवान शहीद हो चुके हैं. इसमें बिहार का भी एक लाल शामिल है. भागलपुर के रतन कुमार ठाकुर इस हमले में शहीद हो गए हैं.

शहीद जवान.


इसकी जानकारी ज्योंहि परिवार वालों तक पहुंची, परिवार में मातम पसर गया है. अमडंडा पुलिस थाना अंतर्गत रतनपुर गांव के रहने वाले रतन कुमार ठाकुर सीआरपीएफ के 45 वें बटालियन के जवान थे.

अधिकारियों के अनुसार जैश के आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी. यह हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर हुआ है. धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और आस पास बिखरे क्षत-विक्षत शवों को देखा जा सकता था.

होगी उचित कार्रवाई-राजनाथ
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में संरक्षित जैश ए मोहम्मद ने पुलवामा में हमला किया. हमले के दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

पूर्व आर्मी चीफ आक्रोशित, कहा- हमले का बदला लेंगे
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने कहा है कि वे इस हमले का बदला लेंगे. उन्होंने लिखा है कि एक सैनिक होने के नाते इस घटना के बाद उनका खून खौल उठा है.