Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: कृषि कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 24, 2019

मधेपुरा: कृषि कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया

कोशी लाइव:@मधेपुरा :घैलाढ से राजेश कु पप्पू:

प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ प्रमुख सुमन देवी,जदयू प्रखंड अधयक्ष राजकिशोर यादब व् प्रखंड कृषि पदाधिकारी जयजन्त रजक ने  किया ।इस मौके पर प्रखंड के सभी पंचायतो के जनप्रतिनिधियो समेत किसानों  ने भाग लिया ।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह योजना सरकार का महत्वपूर्ण योजना है इस योजना का लाभ सभी किसानों को मिलना चाहिए। अधयक्ष राज किशोर यादव ने कहा कि समय पर  किसानों को लाभ मिले इसके लिए कृषि कर्मियों को तत्पर रहने की जरूरत है प्रखंड कृषि पदाधिकारी जयजन्त रजक ने कहा कि सभी को ईमानदारी व् निष्ठा पूर्वक इस योजना को सफल बनाने की जरूरत है जिसमे जंप्रतिनिधियो का सहयोग जरूरी है उन्होंने कहा 2 एकड़ से कम भूमि बाले किसान आबेदन कर सकते है उन्होंने कहा अब तक प्राप्त सभी आबेदन का मेरे कार्यलय से आवश्यक कार्रवाई करते हुए अंचल कार्यालय को अग्रसारित कर दिया गया है । कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने प्रधानमंत्री के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के प्रति ख़ुशी देखा गया।इस मौके पर आत्मा अधयक्ष उपेंद्र मंडल,समन्वयक दिवाकर चौधरी,यशवंत कुमार,सुमंत कु ,कुणाल किशोर,किसान सलाहकार बिपिन कु,विजय कु,जयप्रकाश यादव सुमन कु,चन्दन कु निलानंद कुमार,सूरज कुमार,पांडे जी स्नेत सभी कर्मी  मौजद थे।