कोशी लाइव:अक्की
यूथ फ़ॉर स्वराज द्वारा नंद किशोर राम जी मैदान, मोकामा जिला~ पटना में आयोजित रक्तदान सह रक्तदाता सम्मान समारोह बिहार के जिलों में रक्तदान का कार्य कर रहे 51 सर्वश्रेष्ठ टीम/संस्था को सम्मानित किया गया। टीम को महमदपुर वाली माँ काली शक्तिपीठ के बाबा द्विवेदी एवं संयोजक विक्रांत आर्या द्वारा मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। टीम की तरफ से रक्तदानी महादानी टीम के संस्थापक विष्णु कुमार एवं सक्रिय रक्तवीर उदित कुमार यादव, अनिकेत उर्फ़ नितेश सिंह, सोनू कुमार ने सम्मान ग्रहण किया। संस्थापक विष्णु कुमार ने कहा कि मानव जीवन तभी सार्थक है जब लोग अपना जीवन जीने के अलावा समाज के लिए कुछ ऐसा करें कि जीवन उपरांत भी हमेशा लोगों के दिलों में याद बनकर रह सकें। ऐसा तभी संभव है जब आप किसी के लिए रक्तदान या अंगदान जैसा कार्य करते हैं।
रक्तवीर उदित कुमार, नितेश सिंह एवं सोनू कुमार ने बताया कि कोशी जैसा पिछड़ा इलाका, जहाँ कोई अपने रिश्तेदारों को भी रक्त देना नहीं चाहता, वहां लोगों में जनजागरूकता लाने एवं बड़े पैमाने पर प्रेरित करने का काम हमारी टीम कोशी रक्तदानी महादानी द्वारा निरन्तर किया जा रहा है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनमानस की सेवा के साथ साथ राष्ट्रवाद की भावना को व्यक्त करने के लिये पुलवामा शहीदों की याद में दिनांक 10 मार्च को संस्था द्वारा रक्तदान कैम्प भी लगाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान कर शहीदों को नमन करने की अपील की।
रक्तदानी महादानी टीम को सम्मान मिलने पर रक्तवीर साथी मो0 मोदस्सिर, सन्नी श्रीवास्तव, शास्त्री सुमन, कासिफ रज़ा, मो0 परवेज आलम, अनंत जायसवाल, मनोज कुमार महतो, इमदादूर रहमान, विकास, समाजसेवी पिंटू शर्मा, रौशन पोद्दार, विजय कुमार, विवेकानंद भगत, सरफराज आलम, कामरान आलम, आदित्य आनंद, निर्दोष कुमार, सय्यद मन्नान अशरफ, शफी अहमद, संजय भगत, माजिद हसन, राहुल, गणेश, एस कुमार, मनोज यादव, बिपल्लव, मनोहर डाडाला, राजीव, अमन, मनीष, शुभम, अमरदीप, अमित सिन्हा, सोनू गुप्ता, प्रमोद सिंह, रवि कुमार, प्रीतम, ज्योति, रिद्धि, अदिति, महेंद्र प्रसाद, बिमलेश भारती आदि ने हर्ष व्यक्त किया ।
टीम के संस्थापक विष्णु कुमार ने इस सम्मान को सभी रक्तवीरों के नाम समर्पित किया।