Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:भाजपा ने किया तुलसी पूजन कार्यक्रम, बच्चों एवम आमजनों ने जाना तुलसी के फायदे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 14, 2019

सहरसा:भाजपा ने किया तुलसी पूजन कार्यक्रम, बच्चों एवम आमजनों ने जाना तुलसी के फायदे

कोशी लाइव:अक्की
सहर सा।
तुलसी बड़ी पवित्र एवं अनेक दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारी भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना गया है। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी सिमरी बख्तियारपुर के द्वारा किड्स ट्यूशन सेंटर विद्यालय में तुलसी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह में स्कूली छात्रों एवम आमजनों ने बड़े उत्सुकता से भाग लेकर तुलसी की धार्मिक व वैज्ञानिक रूप से फायदे के बारे में जाना। इस दौरान बच्चों को बताया गया की तुलसी की पूजा कैसे की जाती है, तुलसी की 5-6 पत्ती हर रोज खाएं और तुलसी से वायु शुद्ध होता है जैसे लाभकारी गुणों के बारे में भी बताया गया।
        भाजपा नेता रौशन राज बादशाह ने कहा कि घर के आँगन में तुलसी रखने की परंपरा आज की नही बल्कि प्राचीन काल से ही रही है। फिर चाहे वो किसी राजा का घर हो या किसी गरीब का। वहीं भाजयुमो नगर अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि घर में तुलसी का पौधा रखना केवल धार्मिक रूप से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी लाभकारी माना जाता है।
इस मौके पर सन्नी श्रीवास्तव,रितेशवीर जयसवाल,भवेश कुमार, गुड्डू चौरसिया, साहिल श्रीवास्तव, गुलसन,अंकित,शीतल,सत्यम ,एवम स्कूल के चेयरमैन हेमा श्रीवास्तव सहित प्रिंसिपल मनोज श्रीवास्तव और स्टाफ भी मौजूद रहे।