Kosi Live-कोशी लाइव सावधान! अगर आप एनएच 107 पर चल रहे हैं तो जरा संभल कर चलें। क्योंकि आप कहीं भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 14, 2019

सावधान! अगर आप एनएच 107 पर चल रहे हैं तो जरा संभल कर चलें। क्योंकि आप कहीं भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं

कोशी लाइव:AKKY

सावधान! अगर आप एनएच 107 पर चल रहे हैं तो जरा संभल कर चलें। क्योंकि आप कहीं भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।
सहरसा-मधेपुरा एनएच 107 मुख्य सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन जर्जर हो रही है।
इस सड़क को टू लेन बनाने की घोषणा तो कई महीनों पहले ही कर दी गई है लेकिन टू लेन की आस में इस सड़क पर चलने वाले लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस सड़क की मरम्मति की दिशा में ना तो जिला प्रशासन ध्यान दे रही है और ना ही सरकार की नींद खुल रही है। मालूम हो कि इस सड़क से आए दिन मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य नेताओं के वाहन गुजरते हैं। लेकिन सड़क की मरम्मत या टू लेन सड़क बनवाने की दिशा में काम कराने के लिए किसी के पास समय नहीं नजर आ रहा है।


कुछ महीनों पहले बैजनाथपुर में आम जनता व स्थानीय नेताओं के द्वारा सड़क की मरम्मति के लिए धरना प्रदर्शन भी किया गया था। करीब 4 दिनों तक धरना प्रदर्शन चलने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय के द्वारा अनशनकारियों को सड़क की मरम्मति का आश्वासन देकर आगे के पदाधिकारी को चिट्ठी भेजने की बात कही गई थी। जिसके बाद अनशन कारियों ने अनशन तोड़ा था। उसके बाद बैजनाथपुर और तीरी के बीच कुछ ईट भट्ठा चालको ने ईट का टुकड़ा देकर कहीं-कहीं गड्ढों को भरा था। लेकिन कुछ दिन बीतते सड़क का हाल फिर पुराने जैसा ही जर्जर और जानलेवा हो गया है। अगर एक दिन बारिश हो जाती है तो हालत नारकीय हो जाता है ।