Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:व्यवसायी को मारी गोली, जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 24, 2019

सहरसा:व्यवसायी को मारी गोली, जख्मी

कोशी लाइव:अक्की

सदर थाना क्षेत्र के गंगजला वार्ड 16 निवासी व्यवसायी बमबम चौधरी को शुक्रवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि पुराने विवाद को लेकर गोली मारी गयी।
जख्मी व्यवसायी हटियागाछी स्थित अपनी दुकान बंद कर गंगजला स्थित घर पहुंचा और अंदर प्रवेश करने के दौरान घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी। व्यवसायी ने बताया कि दरवाजे से अंदर जाने के दौरान पूर्व से मौजूद राजेंद्र यादव ने गोली मार दी और भाग गया। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। जिसे देखकर पहचान सकता हूं। कमर में गोली लगने के बाद वह जख्मी होकर नीचे गिर गया और परिजनों को आवाज लगाई। इसके बाद परिजनों ने गांधी पथ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पूर्व राजेन्द्र यादव के साथ छज्जी को लेकर विवाद हुआ था। सदर थानाध्यक्ष आर के सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिफ्तार किया जायेगा।