Kosi Live-कोशी लाइव बॉलीवुड:मुरादाबाद में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 24, 2019

बॉलीवुड:मुरादाबाद में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज*

कोशी लाइव:@अमन खान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच लोगों के खिलाफ 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में एडवांस पेमेंट के बावजूद सोनाक्षी नहीं आईं।

इसके बाद नाराज आयोजन प्रमोद शर्मा ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसी से दुखी होकर प्रमोद ने 13 फरवरी को जहर खा लिया।संयोग अच्छा रहा कि समय पर इलाज मिल जाने की वजह से प्रमोद की जान बच गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा फुल ऑन कंपनी के अभिषेक सिन्हा, धूमिका ठक्कर, एडगर सकारिया और मालविका पंजाबी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने पुलिस पर दबाब बनाने के लिए जहर खाने का कदम उठाया है।