Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।कला जत्था की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बढते एवं विकसित बिहार के लिए सफल एवं उपयोगी सात निश्चय योजना की जानकारी दी। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 12, 2019

मधेपुरा।कला जत्था की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बढते एवं विकसित बिहार के लिए सफल एवं उपयोगी सात निश्चय योजना की जानकारी दी।

कोशी लाइव:@पियूष राज
मधेपुरा।
उदाकिशुनगंज प्रखंड मधेपुरा  बिहार सरकार के बहुउपयोगी मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के संबंध में जिला सुचना एवं जन संपर्क विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को कला जत्था की टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमुनिया में कलाकारों ने  कला के माध्यम से जानकारी दिया।इस अवसर पर टीम कला जत्था  नायक कैलाश शर्मा,  निर्देशक  रोहित कुमार ,विश्वजीत पीयूष, बिजय राम,चलेन्द्र यादव, नंथन राम, विपिन कुमार ,पंकज कुमार, सज्जना कुमारी, काजल कुमारी, रिंकी कुमारी ने विकास गीत के साथ साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बढते एवं विकसित बिहार के लिए सफल एवं उपयोगी सात निश्चय योजना की जानकारी दी।मौके पर कलाकारों ने गली नाली को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।साथ ही यह भी बताया कि अब शिक्षा के लिए परेशान नहीं होना परेगा इस योजना के तहत स्टुडेंट कैडिट कार्ड बनबा कर उच्च शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।नौकरी नहीं मिलने पर राशि माफ हो जाएगा।इस अवसर पर काफी संख्या में विद्दालय के छात्र छात्रा एवं युवा युवतीयों ने नुक्कड़ नाटक को देखा एवं सुना साथ ही टीम लीडर से विस्तृत जानकारी भी ली।