Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां:शादी में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त कर दर्ज की प्राथमिकी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 23, 2019

पूर्णियां:शादी में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जब्त कर दर्ज की प्राथमिकी

कोशी लाइव:अक्की

पूर्णिया : शादी में देर रात तक डीजे बजाना महंगा पड़ा। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को जब्त कर लिया है। मामला सहायक खजांची थाना का है। प्राथमिकी सहायक अवर निरीक्षक रामनाथ मांझी ने अपने बयान पर दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रात 10. 30 बजे सूचना थाने से मिली कि डीजे काफी जोर से बजाया जा रहा है। जिससे आमलोगों को सोने में कठिनाई हो रही है। इसी सूचना के आधार पर सत्यापन के लिए जब निकले तो के हाट पुलिस भी मिल गई। इसी दौरान जिला स्कूल रोड में डीजे बजता मिला। यह डीजे एक टाटा 407 जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 26 बी0475 पर लगा हुआ था। वहां पहुंचने के बाद डीजे के बंद करने के लिए बरातियों एवं डीजे संचालक को कहा गया। कहने के बाद कुछ देर के लिए डीजे बंद भी हुआ लेकिन उनके जाते ही फिर से डीजे बजाया जाने लगा। इसके अलावा तेज ध्वनि के पटाखे भी छोड़े गए। इसके बाद जब फिर से आकर डीजे को बंद करने के लिए कहा गया तो वे उलझ गए। इसके बाद जब्ती सूची बनाकर डीजे वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालने का मामला भी दर्ज किया है।