कोशी लाइव:नई सोच नई खबर
त्रिवेणीगंज(सुपौल): थाना क्षेत्र के लहरनिया गांव निवासी दूध बेचने वाला 22 वर्षीय संतोष कुमार का शव मिलने की खबर सुनने के बाद शुक्रवार को परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की हत्या को लेकर रातभर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। माता लुखा देवी के आंखों के सामने अंधेरा छा गया। एकाएक चीख उठी, नहीं यह नहीं हो सकता, आप लोग कह दो यह सब झूठ है। ऐसा कह वो बेहोश हो गिर पड़ी। पिता बच्चू भी बिलखकर रोने लगे। पुत्र के वियोग में चितीकार रहे माता-पिता की हालत देख आम लोगों की भी आंखें छलक आई। गरीबी में गुजर बसर करने वाले माता-पिता का वह आसरा था। वह अपने माता-पिता के तीन संतान में सबसे बड़ा था।
भटनी ओपी अंतर्गत तेंग्राहा गांव में नदी के पास बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान कर ली गई है