Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग: सहरसा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 16, 2019

ब्रेकिंग: सहरसा: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग

कोशी लाइव:@प्रभाकर पासवान

सहरसा ।

सदर थाना क्षेत्र के पुरब बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार के गोदाम में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। सुबह आठ बजे आग लगने की घटना से करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के संबध में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार एसके ट्रेडर्स ने बताया कि बैंक आफ बडौदा के पुरब बाजार शाखा समीप स्थित गोदाम में सुबह आठ बजे आग लग गयी। जिसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया। आग बुझाने से पूर्व ही गोदाम का सारा सामान जलकर रख हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से गोदाम में रखा 35 फ्रिज, 40 एलईडी, 25 वासिंग मशीन, 65 गीजर, 15 बैट्री व इनवर्टर, 15 वाटर फिल्टर, 40 मिक्सचर ग्राइंडर, जूसर, 50 पंखा, 5 एसी सहित करीब 20 लाख रुपये मूल्य का मोटर, आलमीरा, एलईडी, सिलाई मशीन, डीप फ्रिजर, गैस चुल्हा जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार द्वारा सदर थाना, अग्निशमन विभाग को लिखित रूप में आवेदन देकर आग लगने और इससे हुए नुकसान की जानकारी दे दी है। इधर शहर के वार्ड 26 स्थित विद्युत विभाग के ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। जिसे अग्निशमन विभाग के द्वारा तुरंत काबू पाने में सफल रहे।


खगड़िया: मानसी जंक्शन पर अचेत अवस्था में मिली महिला,मौत


मानसी जंक्शन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एक अज्ञात महिला अचेता अवस्था हालत में पायी गई । जिसे जीआरपी थाना द्वारा नजदीकी  अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक शव का पहचान नहीं हो पाया है।