कोशी लाइव:AKKY
सीवानः जिले में गुरुवार को स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर शिव नरायण के बेटे ने महिला कॉन्स्टेबल पर हवाई फायरिंग की है। दरअसल इंस्पेक्टर का बेटा इलाके के सिहौता बंगरा स्कूल के गेट पर बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था तभी वहां ड्यूटी पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल ने उसे वहां से हटा दिया। जिसके बाद उसने हंगामा करना शुरू कर दिया और हंगामा कर अपने घर में घुस महिला कॉन्स्टेबल के ऊपर फायरिंग करने लगा। इस घटना के बाद इलाके के लोग सकते में आ गए हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के घर की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना की जानकारी जैसे ही एसपी नवीन चन्द्र झा को मिली वो तुरंत महराजगंज पहुंच गए। घटना सीवान जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सिहौता बंगरा की है।
