Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता को अपराधियों ने मारी गोली, फिर भी बेटी को पहुंचाया सेंटर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 14, 2019

BIHAR:बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता को अपराधियों ने मारी गोली, फिर भी बेटी को पहुंचाया सेंटर

कोशी लाइव:AKKY

बेगूसरायः अपराधियों ने बेटी को इंटर की परीक्षा दिलाने ले जा रहे राजद नेता रामकृपाल महतो को गोली मार दी। गोली लगने के बावजूद भी रामकृपाल ने खुद 6 किमी बाइक चला कर बेटी को परीक्षा सेंटर पहुंचाया और फिर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। घटना बेगूसराय जिले के लतराही के पास की है।
6 की संख्या में आए थे अपराधी
आपको बता दें कि बुधवार को वीरपुर थाना के पकड़ी गांव निवासी रामकृपाल महतो अपनी बेटी को इंटर की परीक्षा दिलाने बाइक से बेगूसराय आ रहे थे। इसी दौरान लतराही के पास बाइक सवार 6 अपराधियों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी रामकृपाल महतो अपनी बेटी के साथ बेगूसराय पहुंचे और बेटी को परीक्षा केंद्र पर उतार शहर के एक निजी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया है । अपराधियों ने सीने के पास दो गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधी कौन थे ? किस मकसद से गोली मारी, इसका पता पुलिस लगा रही है।