कोशी लाइव:AKKY

गणित पेपर के वायरल हो रहे सोल्व प्रशन
पटनाः बिहार बोर्ड की चल रही मैट्रिक परीक्षा में प्रशन पत्र लीक होने का मामला लगातार जारी है. साइंस पेपर लीक होने के बाद अब पटना में गणित विषय का पेपर लीक होने की खबर है.
जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में गणित का पेपर वायरल हो चुका है. प्रशन के उत्तर मोबाइल पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. फर्स्ट सीटिंग में गणित की परीक्षा थी. परीक्षा शुरू होने से पहले मोबाइल पर प्रश्न पत्र के साथ उतर वायरल हो गया. फिलहाल KOSHI LIVE इस खबर की पुष्टी नहीं करता है. लोगों का कहना है कि उनके पास ये प्रश्न पत्र 9 बजे सुबह ही आ गया था.
मालूम हो कि पूरे सूबे में इन दिनों मैट्रिक की परीक्षा चल रही है. आज परीक्षा का चौथा दिन है. प्रशासन और बिहार बोर्ड द्वारा कदाचारमुक्त परीक्षा का दावा किया गया है. परीक्षा के लिए बोर्ड ने खास इंतजाम भी किये हैं. इसके बावजूद दो विषयों के पेपर लीक हो गए.
BREAKING:बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा: फर्जी निकला गणित का वायरल प्रश्नपत्र, मचा रहा हड़कंप