कोशी लाइव:
रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी - सहरसा
सहरसा :- जी हाँ हम बात कर रहें हैं सहरसा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी की जिन्होंने अपने जन्मदिन के दिन को ऐतिहासिक बनाते हुए स्टेशन परिसर में रोटी बैंक के साथ से खुले आसमान के नीचे भूखे, बेसहारा बच्चे और बुजुर्गों के बीच उन्होंने केक काटा और बच्चों को खिलाया। फिर उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाकर मनाया। सहरसा के प्रशासनिक महकमे में अपने कर्तव्यनिष्ठता और ईमानदारी के लिए चर्चित, जनप्रिय पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी जी ने आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर रोटी बैंक के साथ मिलकर लाचार, बेबस, भूखे बच्चे, महिला, बुजुर्ग और दिव्यांगों के बीच मनाये। उन्होंने रोटी बैंक के द्वारा निस्वार्थ भाव से किये जा रहे मानव सेवा की सराहना करते हुए युवाओं के इस पहल को समाज के लिए नजीर बताया और युवाओं से सकारात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाकर समाज को नयी दिशा देने की अपील की। इस अविस्मरणीय और अलौकिक आयोजन के साक्षी रोटी बैंक के सभी सदस्य के साथ वहाँ मौजूद पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य समाजसेवी और मीडिया के बंधु बने।
मौके पर रोटी बैंक के सदस्य रौशन कु० भगत, मुकुंद माधव मिश्रा, राहुल गौरव, रवि रंजन, पंकज कुमार, अजय कुमार, शाहनवाज आलम, रितेश हन्नी, अंकित कर्ण, अशरफ अली, सत्यम सिंह तोमर मृत्युंजय तिवारी, GRP इंस्पेक्टर मोज्ज्मिल आलम पत्रकार तेजस्वी ठाकुर, मो0 अजहरउद्दीन सहित अन्य मौजूद थे।