Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 25, 2019

मधेपुरा: ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई मौत

कोशी लाइव: अक्की

मधेपुरा: रेलवे हमेशा यात्रियों से सुरक्षित यात्रा करने का अपील करती है. लेकिन यात्रियों के लापरवाही के वजह से जान गंवानी पड़ती है. जिले के रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री ट्रेन के चपेट में आ गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.



मामला मधेपुरा रेलवे स्टेशन का है. बताया जा रहा है कि सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति सहरसा-पूर्णियां पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए आया था. लेकिन देरी से पहुंचने के वजह से ट्रेन खुल चुकी थी. ट्रेन पकड़ने के लिए युवक दौड़ लगाने लगा. इसी दौरान वह ट्रेन के चपेट में आ गया.

घटनास्थल पर रेल पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक का पहचान नहीं हो सका है. रेल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.



मृतक व्यक्ति की हुई पहचान।





सहरसा से पूर्णिया जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर प्रखंड के भेलवा वार्ड नंबर 1 निवासी प्रमोद साह सोमवार की सुबह गांव के घर बाहर जाने के लिए दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर सहरसा पूर्णिया पैसेंजर पकड़ने के लिए सुबह सात बजे के आसपास रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचा.

स्टेशन परिसर पहुंचते हैं मधेपुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन अपने गंतव्य स्थान की ओर चल पड़ी. यह देख वह दौर कर ट्रेन पकड़ना चाहा पर पैर स्लिप कर जाने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. बाद में यह खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई.

सूचना पाकर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर जेब में मिली डॉक्यूमेंट के आधार पर उसके घर वालों को सूचना दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घर वालों का रो- रो कर बुरा हाल है. शव को पोस्टमार्टम कर रेलवे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.