Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।तीन दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाने पर चलेगी बुलडोजर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 6, 2019

सहरसा।तीन दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाने पर चलेगी बुलडोजर

कोशी लाइव@विकास तांती।
सहरसा।

जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। साथ ही तीन दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी गयी।


सदर एसडीओ शंभूनाथ झा व सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ वीर कुंवर सिंह चौक, जिला गर्ल्स स्कूल व सुपर बाजार समीप अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन की कारवाई से अतिक्रमण किए दुकानदारों मे हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान एसडीओ ने अविलंब अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामानों को जप्त करने की चेतावनी दी। जिसके बाद अतिक्रमणकारियों ने आनन फानन में अपना दुकान व उसमें रखा सामान हटाया।