Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।जा हो लोकतंत्र ,जा हो स्वच्छता अभियान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 5, 2019

सहरसा।जा हो लोकतंत्र ,जा हो स्वच्छता अभियान

कोशी लाइव@अमन खान
सहरसा।
जा हो लोकतंत्र ,जा हो स्वच्छता अभियान.....
जहां एक और हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत को स्वच्छता के मुहिम में अग्रसर करना चाह रहे हैं  उसी प्रक्रम में हमारे शहर सहरसा के जिला मुख्यालय अवस्थित वार्ड नंबर 7, बनगांव रोड मुख्य मार्ग में कचरे का अंबार जमा है यह कचरा वार्ड नंबर 7 के पूरे मोहल्ले से नगर परिषद के कर्मचारी द्वारा लाकर मुख्य मार्ग में जमा कर दिया जाता है जो पिछले 4 दिनों से जमा किया गया है  । विडंबना यह है की जमा किए कचरे से गंध और विभिन्न प्रकार के कीड़े मकोड़े और मवेशी द्वारा कचरे के ढेर को बनगांव रोड के मुख्य मार्ग पर फैलाया जा रहा है इस बात की सुधि ना तो स्थानीय प्रशासन के द्वारा लिया जा रहा है और ना ही हमारे जनप्रतिनिधि, अगर उनसे इस बारे में बात की जाए तो विकास की और भी काम की दुहाई देकर स्वच्छता की बात को टरका दिया जाता है अब बस एक उम्मीद हम आम जनता के लिए विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म है जहां से हम अपनी बातों को उच्च अधिकारी और हो सके तो स्वच्छता के ब्रांड अंबेस्डर तक पहुंचा सके । यह स्थिति सिर्फ हमारे मोहल्ले का ही नहीं बल्कि सहरसा के विभिन्न अन्य मोहल्ले का भी है इस पोस्ट को एक सामाजिक व्यवस्था मानते हुए हम स्थानीय वार्ड नंबर 7 के नागरिकों के इस ज्वलंत समस्या को समाधान करने के लिए प्रशासन अग्रसर हो बस इतनी विनती है।#स्वच्छ_भारत_अभियान