Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।हत्याकांड में शामिल मो. सिटियार की अविलंब गिरफ्तारी मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर ,पर्दशन किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 6, 2019

सहरसा।हत्याकांड में शामिल मो. सिटियार की अविलंब गिरफ्तारी मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर ,पर्दशन किया

कोशी लाइव@कन्हैया कुमार
सहरसा।

सहरसा बस्ती वार्ड 31 में शुक्रवार की शाम ऑटो चालक मो. चांद की गोली मारकर हुई हत्या के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने शनिवार को डुमरैल चौक के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।


डुमरैल चौक को करीब पांच घंटे तक जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। स्थानीय लोग हत्याकांड में शामिल मो. सिटियार की अविलंब गिरफ्तारी और आश्रितों को मुआवजे की मांग को लेकर सुबह सात बजे से ही सड़क पर उतर आए। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे थे। शव को सड़क पर रखकर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पुरुषों के साथ काफी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही।