Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। 30 ए टी एम कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 5, 2019

मधेपुरा। 30 ए टी एम कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार

कोशी लाइव@अक्की
मधेपुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीआइ के एटीएम से छेड़छाड़ करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के पास से विभिन्न बैंकों का करीब 30 एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने अररिया जिले के भरगामा का रहने वाला बताया है। उसने अपना नाम राजकुमार ¨सह पिता चन्देश्वरी ¨सह बताया है।