Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: जांच अधिकारी के लौटते ही चली गोलियां, दो बच्चे समेत नौ जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 4, 2019

सहरसा: जांच अधिकारी के लौटते ही चली गोलियां, दो बच्चे समेत नौ जख्मी

कोशी लाइव:AKKY

सहरसा: शहर के फकीरटोला वार्ड नंबर 16 में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी और पथराव की घटना हुई जिसमें एक पक्ष के दो बच्चे समेत तीन लोग गोली लगने एवं पथराव की चपेट में आकर छह लोग जख्मी हो गये। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
जख्मी मो. अकरम ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं अभियंता 1331 सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन जो फकीर टोला वार्ड नंबर 16 में है उसका निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिसकी जानकारी अधिकारी ले रहे थे तो उन्हें जानकारी दी गई कि जमीन पश्चिम तरफ है जिसपर मो. मुस्तफा, मो. जावेद, मो. परवेज, मो. शोएब, मो. अली, मो. मुर्शीद, मो. दिलावर, मो. मिर्जा दिलशाद, मो. मंसूर, मो. मकसुद, मो. कैसर आदि द्वारा कब्जा जमाने की नीयत से ईंट, गिट्टी, बालू आदि गिराकर रखे हैं। जब उस जमीन का निरीक्षण कर अधिकारी चले गये तो मो. मुस्तफा, मो. जावेद, मो. परवेज, मो. शोएब, मो. मंसूर, मो. मसरूल, मो. मकसूद, मो. रकीब, मो. महेश्वर उर्फ नेपाली, मो. रईस, मो. रूस्तम, मो. दिलावर, मो. फारूख, मो. फिरोज, मो. अफरोज, मो. बोगो, मो. मुर्शीद समेत अज्ञात 15-20 व्यक्ति पिस्तौल, लाठी, डंडा लेकर गाली-गलौज करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में उन्हें पैर में गोली लग गई। जबकि उनके पुत्र मो. मोजाहिद (10) एवं स्व. कयूम के पुत्र मो. शोएब (10) को गोली लग गई। जिसके बाद उक्त लोगों द्वारा पथराव करते हुए घर पर पहुंचकर घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान मो. कासीम, मो. मोइन, मो. जकी, मो. शाहिद तथा मो. फारूख को भी चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक आरोपित मो. परवेज को गिरफ्तार कर लिया है।
----
गोलीबारी व पथराव की सूचना मिली है। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांकी आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
प्रभाकर तिवारी, सदर एसडीपीओ, सहरसा।



बैंक से उचक्के ले उड़े पचास हजार

सहरसा। बैंक ऑफ इंडिया के सोनवर्षा शाखा में पैसा जमा करने गये सोहा पंचायत के हरिखंड टोला के अब्बास मियां के 50 हजार रुपये उचक्कों ने बड़ी सफाई से गायब कर दिया। हुआ यूं कि गुरूवार की दोपहर अब्बास मियां अपने बचत खाता मे 49 हजार रुपये जमा करने गये। अब्बास मियां को जमा पर्ची फार्म भरने नहीं आता था तो उसने बैंक मे ही मौजूद किसी ग्राहक से अनुरोध किया कि पर्ची भर दीजिये। दूसरा व्यक्ति पर्ची भरने लगा,इसी दौरान उसने कहा कि आपके पास कौन सा रुपया है उस पर अब्बास मियां ने कहा कि हमारे पास सिर्फ 500 का ही नोट है। इस पर पर्ची भरने वाले ने कहा कि अपना पैसा निकालिये लिखना है। इसी दौरान अब्बास मियां पैसा निकाल कर दिखाने लगा,तभी उसने कहा कि दूसरा पर्ची लेकर आइए इसमें गलती हो गयी है। फिर दूसरी पर्ची लाने गया उसने दूसरी पर्चाी भी भरा। इसी बीच चकमा देकर वो अब्बास मियां का पैसा लेकर फरार हो गया। जबतक अब्बास कुछ समझ पाते तब तक उचक्का बैंक से बाहर गायब हो गया। वहीं हताश पीड़ित ने आपबीती मैनेजर को बतायी। मैनेजर ने सीसीटीवी खोलकर देखा लेकिन कुछ पता नही चल पाया। इस बाबत पीड़ित ने सोनबरसा थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है,मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं मेनेजर मो. सईद ने बताया कि बैंक में भीड़ काफी ज्यादा थी। भीड़ का फायदा उठा कर उचक्कों ने फार्म भरने के दौरान रुपया लेकर फरार हो गया। वहीं इस तरह की घटना बराबर बैंक के अंदर होती रहती है लेकिन बैंक प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई या सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किये जाते हैं एवं ना ही इस बात की जांच की जाती है कि बैंक के अंदर जो भीड़ जमा है उसमें किसे बैंक का काम है या कोई गलत नीयत से बैंक में दाखिल हुआ है। यदि इस बात की नियमित जांच की जाय तो शायद इस प्रकार की घटना पर रोक लग सकती है।