Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: फर्जी पदाधिकारी बन युवक पहुंचे विद्यालय, जमकर पिटाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 4, 2019

सहरसा: फर्जी पदाधिकारी बन युवक पहुंचे विद्यालय, जमकर पिटाई

कोशी लाइव:BANSH RAJ

सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महखड़ पंचायत स्थित मध्य विद्यालय हुसैनचक में फर्जी पदाधिकारी बनकर पहुंचे युवकों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मगर आक्रोशित लोगों ने युवकों की कार को क्षतिग्रस्त करते हुए आग के हवाले कर दिया। तीन की संख्या में रहे युवकों में से एक भागने में सफल रहा। जबकि दो को पुलिस अपने साथ ले गयी।
मध्य विद्यालय हुसैनचक के प्रधानाध्यापक विद्यानंद पासवान ने बताया कि गुरूवार को मोटरसाइकिल से राघव कुमार ठाकुर एकपढ़ा निवासी फर्जी पदाधिकारी बनकर विद्यालय पहुंचा। उसने पंजी व उपस्थिति पंजी दिखाने को कहा। जिसपर हमने उनसे परिचय पूछा तो उसने कहा मैं पटना से आया हूं। मुझसे जिलाधिकारी परिचय नहीं पूछती वह अभी पहुंच रही है। वह मेरा परिचय देगी। आप कौन होते हैं यह पूछने वाले। इसके बाद भी प्रधानाध्यापक ने किसी भी पंजी को दिखाने से इंकार कर दिया तो वह आग-बबूला हो गया। इसके बाद वो अवैध राशि की मांग करने लगा। नहीं देने पर कार्रवाही की धमकी दी। स्कूल के शिक्षकों ने उससे परिचय पत्र मांगा लेकिन उसने नहीं दिखाया। इसके बाद शिक्षकों ने आधा घंटा बैठा लिया था और अपनी गलती मानने और काफी मिन्नत करने के उपरांत ऐसा फिर से नहीं करने की बात पर छोड़ दिया गया। लेकिन शुक्रवार को करीब एक बजे एक कार पर सवार होकर तीन लोग स्कूल पहुंचे और अपना रोब दिखाते कहा कि आपको निबंबित किया जाता है। कुर्सी छोड़ो कल तुम 50 हजार रूपए दे देता तो आज निलंबित नहीं होता। युवक हाथ में थामे हथियार भी लहराने लगे। जिसपर सभी शिक्षकों ने इसका विरोध किया तो तीनों मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों को जुटता देख उसका एक साथी सरडीहा निवासी दिलीप ¨सह भागने में सफल हो गया। जबकि एकपढ़ा निवासी राघव कुमार ठाकुर और पटुआहा निवासी सुजीत कुमार झा को ग्रामीणों धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी। वहीं सूचना पर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, सोनवर्षा थानाध्यक्ष सुमन कुमार, सअनि केके तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे व दोनों फर्जी पदाधिकारी को हिरासत में ले लिया। दूसरी ओर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया।

..कोट...
प्रधानाध्यापक से फर्जी पदाधिकारी बन रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिसपर प्रधानाध्यापक के प्राप्त आवेदन प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
मृदुला कुमारी 
एसडीपीओ, सिमरीबख्तियारपुर।