Kosi Live-कोशी लाइव BREAKING सहरसा: “दो टूक” : सहरसा में असली गुंडाराज, युवक को गोली मार की हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 4, 2019

BREAKING सहरसा: “दो टूक” : सहरसा में असली गुंडाराज, युवक को गोली मार की हत्या

कोशी लाइव:@कन्हैया कुमार।

md chand

#BANSHRAJ.@
सहरसा। सहरसा : शुक्रवार की शाम सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती में बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक की गोली मार दी। जख्मी हालत में बस्ती निवासी 21 वर्षीय मो. चांद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

जानकारी अनुसार मो. अम्मान का पुत्र मो. चांद शाम को ऑटो चलाकर घर लौटा। दरवाजे के पास ऑटो लगाकर वो खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक डा. एसके आजाद ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में उसके परिचितों की भीड़ लग गई और लोगों ने हंगामा किया। मौके पर थानाध्यक्ष आरके ¨सह पहुंच मृतक के परिजनों से बात कर रहे हैं।

आखिर क्या हो गया है इस सहरसा को ?सहरसा में किसी पुलिस अधिकारी को किसी से नहीं बनता है। सहरसा कोसी प्रमंडल का मुख्यालय भी है ।यहाँ डीआईजी भी बैठते हैं। लेकिन यहाँ सभी अधिकारियों की अपनी डफली और अपना राग है।सहरसा में बढ़ते अपराध का जब यहाँ की जनता प्रतिकार करती है और सड़क पर उतरकर पुलिस कप्तान के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन करती है,तो पुलिस कप्तान समाजसेवी और पत्रकार पर भी मुकदमा करवाते हैं। जब से सहरसा में एसपी राकेश कुमार का पदस्थापन हुआ है, लगता है उसी समय से बिल में दुबके सारे अपराधी एकसाथ बाहर निकल आये हैं। एसपी कहीं भी जनता के हित में खड़े नजर नहीं आते हैं ।ये अपनी मर्जी के मालिक हैं। हमारी समझ से आसमान से टपके एक बेनजीर आईपीएस अधिकारी हैं सहरसा एसपी राकेश कुमार। सहरसा के पांच अच्छे, ईमानदार और जानकार लोगों से इनकी कोई सोहबत नहीं है। सहरसा में अपराधियों की समानांतर सरकार चलती है। अगर आप बाहर हैं और सहरसा आना चाहते हैं,तो हमारी सलाह और ताकीद दोनों है कि आपको अपनी जान प्यारी है,तो इस जिले में नहीं आएं।

चोरी हुई दो बाइक बरामद

सहरसा। पड़मिनियां गांव से बुधवार को चोरी की गई दो मोटरसाइकिल पुलिस दबिश के बाद शुक्रवार की शाम गांव से पूरब तिलाबे नदी के किनारे लावारिस अवस्था में बरामद की गई। सोनबरसा कचहरी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पड़मिनिया गांव से चोरी की गई दोनों बाइक पुलिस की दबिश के कारण अज्ञात चोरों दोनों नदी के किनारे छोड़ दिया गया। अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।