Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: नाबालिग के साथ मौसा ने किया दुष्कर्म का प्रयास - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 4, 2019

सहरसा: नाबालिग के साथ मौसा ने किया दुष्कर्म का प्रयास

कोशी लाइव:VIKAS TANTI

सहरसा। सौरबाजार थाना के शीतलपट्टी-सबैला मुख्य मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनवर्षा टोला के पास गुरूवार की देर रात करीब नौ बजे एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके मौसा ने बलात्कार का प्रयास किया। इसमें विफल रहने पर उक्त आरोपित ने बच्ची के साथ मारपीट की। हालांकि थाना पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपना बयान बदल दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात्रि करीब 9 बजे प्राथमिक विद्यालय सोनवर्षा टोला के पास सौरबाजार शर्मा टोला वार्ड नंबर दो निवासी ने अपने साढू बिहरा थाना अंतर्गत एक गांव निवासी की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार का प्रयास किया। इसमें विफल रहने पर बच्ची की उसने पिटाई शुरू कर दी। बच्ची के चिल्लाने पर ग्रामीण जुटने लगे। ग्रामीणों ने घटनास्थल से बेहोशी की हालत में बच्ची व अज्ञात एक बाइक को अपने कब्जे में लिया। बाइक के पीछे एक गैस एजेंसी का नाम लिखा है। वहीं ग्रामीणों ने 25 वर्षीय एक युवक को झाड़ी में छिपे हुए पकड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। इस बाबत सौर बाजार थाना अध्यक्ष ने कहा कि नाबालिग बच्ची एवं उनके परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। दिये आवेदन में बच्ची ने कहा है कि वो अपने रिश्तेदार मौसा के साथ बाईक सीख रहे थे। बाइक से गिरने की वजह से मुंह में चोट लगी जिसके कारण चिल्ला उठी। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बच्ची के साथ मौसा को बंधक बना लिया। पुन: ग्रामीणों ने दूरभाष पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर पूछताछ के लिए ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर दोनों को हिरासत में लिया गया है।

नाबालिग गायब, शिकायत दर्ज

सहरसा। पतरघट पंचायत के वार्ड दो मरनमा निवासी एक व्यक्ति ने ओपी अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पिता ने आवेदन में कहा है कि तीन जनवरी की रात 14 वर्षीया नाबालिग बेटी घर से गायब हो गई है। काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सअनि जितेंद्र पांडे ने कहा कि आवेदन मिला। उक्त घटना की पड़ताल की जा रही है।