Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:लाठीचार्ज के विरोध में जाप ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 23, 2018

MADHEPURA:लाठीचार्ज के विरोध में जाप ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

कोशी लाइव:AKKY

मधेपुरा कॉलेज चौक पे जाप जिला अध्यक्ष मोहन मंडल एवम महिला जिला अध्यक्ष नूतन सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में बिहार में बढ़ रहे आराजकता - जाप के राजभवन मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि रामकुमार यादव युवा परिषद जिला अध्यक्ष अनिल अनल ने कहा कि अब इस सरकार में गरीब का जीना दुशवार हो गया है।।नगर अध्यक्ष गोपी कृष्ण युर्फ़ वीडियो यादव ने कहा कि पिछले दिनों जब हमलोग शांति पूर्ण तरीक़े से मार्च कर रहे थे तो ये निक्कमी बिहार सरकार निहत्थे कार्यकर्ताओं पे लाठीचार्ज किया और अपराधियों को तो पकड़ सकते नही है।।।
छात्र जिला प्रधान महासचिव सह मीडिया प्रभारी ई० मुरारी कुमार ने कहा कि आज बिहार में लो०एन आर्डर नाम की कोई चीज ही नही बचा है जब बिहार के प्रसिद्ध मेडिकल उद्योग बेपारी को दिन दहाड़े मार दिया जाता है तो आम जन का क्या हाल होगा इससे आपलोग समझ सकते है।जिसको जन अधिकार पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगा और आज हमलोगों ने नीतीश कुमार का पुतला जलाया है आगे अगर हमलोगों की मांग को नही माना जाएगा तो चरणबद्ध आंदोलन को हमलोग बाध्य हो जाएंगे।हमलोग अब गरीब की हत्या नही देख सकते है गरीब की जान बचाने को हम अपनी जान भी देने को तैयार है।।

मौके पर :- जिला महासचिव सीताराम यादव, जिला उपाध्यक्ष विकाश कुमार, जिला महासचिव जमीर आलम, छात्र नेता पिन्टू यादव, राजा यदुवंशी, राजकुमार यादव, अजय, कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान, कार्यालय उपसचिव शैलेंद्र कुमार, अमरेंद्र प्रसाद यादव, प्रेमसागर खुशखुश, युवा रंजन उर्फ नवीन जी, पुष्प्सिन्धु, पुष्कर ,सिंटू यादव, अक्षय चौहान, ओंकार नाथ श्रीवास्तव, सतीश यादव, रंजीत कुमार ,प्रियंका कुमारी, बबिता देवी, रंजना कुमारी, पिन्टू सिंह, बेबी देवी, रवि यदुवंशी, विवेक कुमार, विकाश कुमार राजा,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।।।