Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा :जमीन विवाद में चली गोली, एक जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 24, 2018

सहरसा :जमीन विवाद में चली गोली, एक जख्मी

कोशी लाइव:AKKY

किशनपुर पंचायत स्थित वार्ड 11 में पूर्व से आ रहे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में सोमवार हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में एक बृद्ध व्यक्ति जख्मी हुआ। जिसे परिजनों ने पीएचसी पतरघट में भर्ती करया। पीएचसी प्रभारी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया। जख्मी दिनेश यादव ने बताया कि उनके जमीन में अशोक यादव, रमण यादव, सुभाष यादव सहित उनके परिवारीक सदस्य टटी लगा रहा था। मना करने पर सभी नामित गोलीबारी करते लाठी डण्डा से मारपीट किया। जिसमें उनका दाया पैर टूट गया। पीएचसी प्रभारी डा.एलपी भगत ने बताया मारपीट में दिनेश यादव का दाया पैर चोटिल हुआ है। बेहतर ईलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इस बावत ओपी अध्यक्ष मो.अकमल हुसैन ने कहा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है आवेदन मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कारवाई की जाएगी।