Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।सांसद के जन्मदिन पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 24, 2018

मधेपुरा।सांसद के जन्मदिन पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कोशी लाइव@अक्की
मधेपुरा।
आज जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय संरक्षक सह लोकसभा सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी के 51 वा जन्मदिन की शुभअवसर पे जाप जिला महिला अध्यक्ष नूतन सिंह ने मधेपुरा भिरखी के गरीबों को  कंबल का वितरण किया ओर कहा कि आज हमारे जननायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य पे शायद इससे अच्छा तोहफा उनके लिए नही हो सकता था इसलिए हम ने ये नेक कार्य किया है।
मौके पे मौजूद छात्र जिला प्रधान महासचिव सह मीडिया प्रभारी ई० मुरारी कुमार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमलोगों ने गरीबों के मशीहा ।जन जन के नायक मधेपुरा के लोकप्रिय सांसद महोदय का बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया है और हमारे जननायक हर समय इकलौते देश के सर्वश्रेष्ठ सांसद हैं जो सिर्फ गरीबों के लिए जीते हैं सड़क से लेकर सांसद तक ।इसलिए हमलोगों ने आज उनके नक्शे कदम पर ही चलते हुए गरीबों की सेवा किये हैं और 100 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किये हैं जिला महिला अध्यक्ष नूतन सिंह जी के सौजन्य से।।।मौके पर :-
पिन्टू सिंह, निगम सिंह, राजा यदुवंशी, सतीष यादब, विकाश कुमार राजा, प्रियंका कुमारी, बबिता कुमारी,रंजना कुमारी, आदि सैकड़ो जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।।।