Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: लालू यादव को परेशान कर रही केंद्र सरकार : राजद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 19, 2018

मधेपुरा: लालू यादव को परेशान कर रही केंद्र सरकार : राजद

कोशी लाइव:

मधेपुरा। युवा राजद के द्वारा प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रखंड युवाध्यक्ष मु. अकबर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उपस्थित नेताओं ने नीतीश सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो कि पूर्णत: अलोकतांत्रिक एवं ¨नदनीय है। इसके लिए राजद समेत महागठबंधन की यह मांग है कि इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिशीघ्र लालू प्रसाद यादव को झूठे केस से मुक्त किया जाए। वरना उग्र आंदोलन की जाएगी। इस दौरान राजद अध्यक्ष विरेंद्र कुमार ¨सह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार और केंद्र के एनडीए सरकार अगर यह सोचती है कि दलितों और शोषित पछिड़ों की आवाज बुलंद करने वाले राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को केस के में फंसा कर या उसके परिवार को झूठे केस सीबीआई से परेशान कर पुन: सत्ता हासिल कर लिया जा सकता है तो यह उनकी गलतफहमी है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष महेश मोहन झा, राजद नेता रमेश कुमार रमन, रणधीर ¨सह, अनुरंजन कुमार ¨सह, अर्जुन ऋषिदेव, उदयराम, राजाराम शर्मा, मु. गफ्फार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
-------------------------
सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा सरकार
संवाद सूत्र, गम्हरिया (मधेपुरा): राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को साजिश के तहत केंद्र सरकार ने फंसाया है। षडयंत्र में नीतीश कुमार की संलिप्तता उजागर होने के बाद युवा राजद चुप नहीं बैठेगा। उक्त बातें युवा राजद के प्रदेश सचिव डॉ. रविशंकर कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित एक दिवसीय युवा राजद के धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा गंदा खेल खेलकर गरीब अकिलियत की आवाज को दबाने की कोशिश करता है। लालू प्रसाद यादव को फंसाने की राजनीति को युवा राजद बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं जिला राजद सचिव संतोष कुमार यादव ने कहा कि 2019 के आगामी चुनाव में जनता जबाब देगी। धरना कार्यक्रम युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष नारायण कुमार बबलू की अध्यक्षता में हुई। धरना मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ यादव, नन्दन कुमार, सुरेश भारती, प्रमोद प्रभाकर, तरुण कुमार, मिथिलेश कुमार, शंकर राम, संतोष कुमार, बालकृष्ण यादव, पवन कुमार, ललित ¨सह, रमेश कुमार ¨सह, जेपी यादव, राजेन्द्र यादव, अशोक कुमार, सुभाष कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


वृद्ध ने जहर खाकर की आत्महत्या

संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : थाना अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात भेलाही गांव में सोमवार की संध्या बमशंकर ठाकुर(55) नामक व्यक्ति के जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। मामला को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी अनुसार रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी बमशंकर ठाकुर ने जहर पी लिया। बेहोशी के हालात में परिजनों ने आनन-फानन में पीएचसी लाया। जहां सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और जानकारी लेने की कोशिश की। लेकिन बेहोशी के अवस्था में रहने के कारण कुछ भी बोलने में असमर्थ थे। चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखकर रेफर कर दिया। बमशंकर को बेहतर इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।