Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी, मानदेय 1500 तक बढ़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 19, 2018

BIHAR:आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी, मानदेय 1500 तक बढ़ा

कोशी लाइव:

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में इजाफा किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 3000 से बढ़ाकर 4500 रुपये, सहायक सेविका का मानदेय 2250 से बढ़ाकर 3500 रुपए और सहायिकाओं का 1500 से बढ़ाकर 2250 रुपए प्रतिमाह कर दिया है साथ ही सहायिकाओं को 250 रुपए अलग से दिए जाएगें।
कैबिनेट में ये फैसले भी लिए गए
आंगनबाड़ी सेविकाओं के अलावा कैबिनेट ने और भी कई अहम फैसले लिए जिसमें की........
.बिहार में नेशनल हाईवे की 2 योजनाओं को मंजूरी दिया गया, कुल योजना 1431 करोड़ की है। 
.सहरसा और पूर्णिया हाईवे के चौड़ीकरण को मंजूरी दिया गया।
. मुंगेर घाट में रेल सड़क मार्ग को भी मिली मंजूरी।
.पॉलीथीन बैन पर टास्क फोर्स गठित किया गया, सभी 6 अंचलों में जुर्माना वसूलने के लिए टास्क फोर्स गठित
. प्लास्टिक वेस्ट से गाड़ियों का बनेगा ईंधन, सड़क निर्माण में वेस्ट प्लास्टिक इस्तेमाल। रामचक बेरिया में बनेगा प्लास्टिक वेस्ट प्लांट।