Kosi Live-कोशी लाइव अररिया :सिविल ड्रेस में छापेमारी करने गई थी पुलिस, लोगों ने बना लिया बंधक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 22, 2018

अररिया :सिविल ड्रेस में छापेमारी करने गई थी पुलिस, लोगों ने बना लिया बंधक

कोशी लाइव:अक्की

अररियाः जिले में देर रात बिना सूचना दिए पुलिस को छापेमारी करना महंगा पड़ा। गए तो थे आपराधियों को गिरफ्तार करने लेकिन बंधक बना दिए गए। दरअसल सुपौल जिले के भीम नगर ओपी प्रभारी नीरज कुमार निराला बसमतिया ओपी क्षेत्र में बाइक चोर को पकड़ने के लिए देर रात छापामारी करने के लिए गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया।
एसपी ने पहुंच मामले को किया शांत
इधर ग्रामीणों का कहना है कि ओपी प्रभारी सिविल ड्रेस में थे इसी कारण बंधक बनाया गया। मामले की खबर जब एसपी तक पहुंची तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और मामले को शांत किया और बंधक ओपी प्रभारी को भी छुड़ा कर ले गए।