Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:12 पाउच अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार,वही पूर्णिया में 86 लीटर विदेशी शराब बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, December 22, 2018

मधेपुरा:12 पाउच अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार,वही पूर्णिया में 86 लीटर विदेशी शराब बरामद

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा : उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात्रि शहर के जयपालपट्टी मुहल्ले में छापामारी कर 12 पाउच देशी महुआ शराब के साथ अवैध कारोबारी पप्पू पासवान एवं शराबी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक अमृता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद टीम को भेज जयपालपट्टी मुहल्ला निवासी पप्पू पासवान के घर तालाशी ली गई तो घर से 12 पाउच देशी महुआ शराब बरामद हुआ। कारोबारी पप्पू पासवान के साथ-साथ शराबी श्रवण कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में निराक्षक उत्पाद राजू मिश्रा, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद रंजीत कुमार, सिपाही शैलेश कुमार, गौरव कुमार, संतोष झा सहित अन्य शामिल थे।





पूर्णिया:86 लीटर विदेशी शराब बरामद

पूर्णिया:

। कसबा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मल्हरिया गाव में शनिवार को छापेमारी कर 86 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मल्हरिया गाव में शराब तस्कर द्वारा बड़ी मात्रा विदेशी शराब के स्टॉक रखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर एक बंद घर से 86 लीटर विदेशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब में ऑफिसर च्वॉइस ब्राड की 180 एमएल की कुल चार पेटी, आरएस ब्राड, आरसी ब्राड तथा इम्पेरिल ब्लू तथा मेकडेवेल रम ब्राड की 750 एमएल कि 86 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने मल्हरिया पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र वीर अभिमन्यु उर्फ सेतु मंडल को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।