Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:कांग्रेस पार्टी जात पात की राजनीति नही करती :सांसद रंजीत रंजन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 23, 2018

सुपौल:कांग्रेस पार्टी जात पात की राजनीति नही करती :सांसद रंजीत रंजन

कोशी लाइव:@सोनू
सुपौल:
छातापुर। संजय कुमार भगत  सुरपत सिंह हाई स्कूल प्रांगण में कांग्रेस पार्टी द्वारा सभा का आयोजन शनिवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रो बिमल यादव ने की । ललन यादव के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये सांसद रंजीत ने कहा कि उनकी पार्टी जात पात की राजनीति नही करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबका साथ सबका विकाश को तरजीह  देती है। इसको लेकर उन्होंने जनता को पार्टी का साथ देने का आहवान किया गया। उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता को शब्द बाग दिखाकर और 56 इंच का सीना रखने की बात कहकर सत्ता में आने वालें मोदी साहब लोगों के वायदे को पूरा करने के बजाय उनसे मन की बात करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि मन की बात तो अवाम करती है जिनके पास किसी तरह का कोई पावर नही है। लेकिन एक पीएम होकर लोगों से मन की बात करते हुए देश की दुर्दशा पर दुख प्रकट करना उनके लिए शोभनीय नही है। उन्होंने कहा कि देश को खुशहाल बनाने के बदले बलात्कार की घटना पर मन की बात के दौरान केवल उनके द्वारा दुख प्रकट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्र्ष्टाचार का ग्राफ दिनों इतना बढ़ गया है कि आम आदमी को भयाकुल रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्या फायदा 56 इंच का सीना का जिसके रहते हुए सैनिकों की हत्या हो रही हो। उन्होंने कहा कि नोट बंदी से शुरू हुई परेशानी दिनों दिन बढ़ती चली गयी जो कि आमजनता के सामने है।  उन्होंने कहा कि जनता से किये एक भी वादा को मोदी साहब ने पूरी करना मुनासिब नही समझे है।



 उन्होंने बताया कि महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को  सरकारी नोकरी, किसानों को दुगनी लाभ पहुंचाने का वादा, गरीबों के खातें में काले धन से मिली राशि भेजना आदि केवल उनके लिए चुनावी जुमला साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कुछ किया है तो वह है नोट बंदी जिनके कारण आमजनता को क्या परेशांनी झेलनी पड़ी वह जानता के सामने है। उन्होंने बताया कि पढ़े लिखे और डिग्री धारी युवाओं को पकोड़ा और पान बेचने की बात तक मोदी सरकार करने में लगे है। उन्होंने कहा कि क्या यही दिन देखने को लेकर आमजनता मोदी सरकार को चुना था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के द्वारा किये गए विकाश कार्य जनता के सामने है। उनके सरकार में रसोइ गैस की कीमत क्या थी और अब क्या है वह जानता खुद विचार करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि उनके सांसद काल मे सुपौल जिले में तीन कार्य को तरजीह देने का कार्य किया गया। जिसमें सड़क, पुल पुलिया का निर्माण शामिल है।उन्होंने कहा कि सुपौल में सबसे अधिक सड़क निर्माण और पुल निर्माण का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता को विकाश को तरजीह देने वाली पार्टी को साथ देने का कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सत्ता परिवर्तन से देश और राज्य खुशहाल और समृद्ध होंगे। मौके पर विनोद यादव, मजहरुल हक खा, ललन कुमार यादव, अरविंद यादव, पंकज कुमार यादव, सरयुग प्रसाद मंडल, अरविंद यादव, रघुनंदन पासवान, राज कुमार भगत, शुशील मंडल आदि थे। 

समाचार सहयोगी:- सोनू