Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन द्वारा गरीब वंचितों के बीच किया गया कम्बल वितरण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 19, 2018

मधेपुरा। श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन द्वारा गरीब वंचितों के बीच किया गया कम्बल वितरण

कोशी लाइव:
सिंहेश्वर [दीपक कुमार सिंह]:--।



गीता के ज्ञान से जीवन मे साहस, सरलता, स्नेह, शांति और धर्म आदि की प्राप्ति होती है। देवीय गुणों से अधर्म ओर अन्याय से मुकाबला करने की साहस उत्पन्न होती है।गीता केवल हिंदु सभ्यता को मार्गदर्शन नहीं देती है बल्कि मनुष्य के सभी धर्म एवं कर्म का  सटीक संहिता है।ये बातें गीता जयंती के पावन अवसर पर श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के संस्थापक भाष्कर कुमार निखिल ने कही।
गीता जंयती के शुभ अवसर पर श्रृंगी सेवा मिशन द्वारा सिहेंश्वर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर गरीब असहाय,दलित वंचित लोगों के बीच सैकड़ो कम्बल का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा समाज के युवाओं द्वारा इस प्रशंसनीय कार्य की काफी सराहना मिली।उन्होंने हौसला अफजाई करते हुए इसी तरह के नेक कार्य समाज के लिए करने की सलाह दी। इस अवसर पर मिशन के संस्थापक सदस्य अभिषेक राठौर ने कहा कि श्रृंगी सेवा मिशन हमेशा समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपना सेवा देता आ रहा है और इसी तरह समय समय पर आर्थिक रूप से पिछरे हुए लोगों को हरेक तरह की मदद करता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशन राज (शिक्षक) के द्वारा किया गया।

मिशन के व्यवस्थापक अनुज कुमार ने कहा कि आगे भी जरुरत मंदो के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया जायेगा। इस पुण्य अवसर पर मिशन के सदस्य रणबीर कुमार,मालिक,गौतम कुमार,बमबम सिंह,सत्यम कुमार, मन्नु यादव,मन्टु झा,अमित कुमार, अंकित कुमार,आनंद कुमार, ग्रिजेश कुमार आदि मौजुद थे।